बालाघाट: बालाघाट जिले में बिजली संकट पर भड़कीं विधायक अनुभा मुंजारे, जनता त्रस्त; आंदोलन की दी चेतावनी
जिले के ग्रामीण अंचल इन दिनों अघोषित बिजली कटौती के भारी संकट से गुजर रहे हैं... जैसे ही सूरज ढलता है, पूरे गांव में सन्नाटा और अंधेरा पसर जाता है, इस बिजली कटौती ने न सिर्फ किसानों की खेती और फसलों को तबाह कर दिया है, बल्कि आम जनजीवन को भी पटरी से उतार दिया है... ढलती शाम के साथ ही ढलने लगती हैं ग्रामीणों की उम्मीदें और शुरू होता है खौफ का दौर... ग्रामीणों