बिंदकी: छिवली गांव के कानपुर प्रयागराज हाईवे पर लोडर गाड़ी की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की हुई मौत
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के कानपुर प्रयागराज हाईवे में लोडर गाड़ी की टक्कर से पैदल जा रहे विनोद कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी कौड़ियां गलाथा थाना औंग गंभीर घायल हो गए। विनोद को एक अस्पताल ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह 9 बजे घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।