अशोक नगर: हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नपा अलर्ट, तार वाले बालाजी मंदिर के पास पार्किंग व सफाई की विशेष व्यवस्था
अशोकनगर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्री तार वाले बालाजी मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अध्यक्ष नीरज मनोरिया और सीएमओ विनोद उन्नीतान ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर के पास खाली मैदान में गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराकर उसे पार्किंग के लिए तैयार कराया गया।