कानपुर: रावतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रावतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके बेटे की पिटाई कर दी। महिला ने बताया की वह और उसका बेटा घर में थे तभी तीन लोग जिसमे एक महिला भी शामिल थी घर के अंदर आए और मारपीट शुरू करते हुए गाली गलौज कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।