कानपुर: चमनगंज में ई-रिक्शा ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल,सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चमनगंज में तेज रफ्तार ई रिक्शा ने महिला को टक्कर मार दी।दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।