कानपुर: जल भराव की समस्या को लेकर जाजमऊ में व्यापार मंडल अध्यक्ष खटिया डालकर गंदे पानी में बैठे, किया प्रदर्शन
जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट से बुढ़िया घाट तक जाने वाली खराब सड़क और जल भरने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गंदे पानी में खटिया डालकर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के बाद क्षेत्र के पार्षद ने जल्द समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है।