ग्वालियर गिर्द: पुरानी रंजिश के चलते युवक ने दुकान पर की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
पुरानी छावनी इलाके में मोती झील के पास एक युवक ने जमील खान की ऑनलाइन की दुकान पर गोली चला दी। युवक मनीष के पिता राजपाल यादव के साथ जमील खान और उसके परिवार के लोगों ने पिछले दिनों मारपीट की थी। मनीष को यह बात पता लगी तो वह बुधवार शाम को 6 बजे साहिल और जमील की दुकान पर पहुंचा और उसने एक के बाद एक दो फायर कर दिए।इसके बाद आरोपी अपने स्कूटर से भाग गया।