बांका: गांधी चौक के पास बाइक सवार महिला गिरकर जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी
Banka, Banka | Apr 24, 2026 बांका शहर के गांधी चौक के समीप बाइक सवार एक महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी का प्राथमिक उपचार शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार बादशाह गंज निवासी अमन कुमार अपनी पत्नी सोनम कुमारी को लेकर बाइक से बांका आया था। गांधी चौक के पास जूस पीने के लिए जैसे ही महिला बाइक से नीचे उतरी अचानक से वह गिरकर जख्मी हो गई।