करहल: करहल क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
करहल थाना क्षेत्र के कल्लू की मढैया के पास मैनपुरी के दौलतपुर स्थित एक तार की फैक्ट्री में नौकरी करने वाले एटा जिले के कबाड़ निवासी आलोक पुत्र अगन लाल को घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।