बांधवगढ़: उमरिया स्कूल चले हम अभियान के तहत जिले भर की स्कूलों में कार्यक्रम व कलेक्टर ने विद्यालय में बच्चों का किया मार्गदर्शन
30 जून मंगलवार समय 11 बजे जिले में स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालरी उमरिया में आयोजित हुआ। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।