मझगवां: बरौधा पुलिस की सुस्ती से बुलंद दबंगों के हौसले, मासूम बच्चे के साथ आबरू बचाने एसपी कार्यालय पहुँची पीड़िता!
सतना- जिले के बरौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोही बरदा से खाकी वर्दी की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपनी आबरू और जान बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति काम के सिलसिले में दिल्ली में रहता है और घर में उसे अकेला पाकर रिश्ते में देवर लगने वाले दादू भाई यादव व नंद कुम