चितरंगी: सोन घड़ियाल अभ्यारण अमला चितरंगी पुलिस से ट्रैक्टर मांग रहा है, पुलिस पत्राचार का जवाब नहीं दे रही
चितरंगी क्षेत्र में अवैध रेत कारोबारीयो को किस तरह मिल रहा है पुलिस से संरक्षण जहां एक मामला सामने आया है जो की पिछले वर्ष 10 दिसंबर को सोन घड़ियाल अभ्यारण वृत्त बिछी के बीट गांगी से एक स्वराज ट्रैक्टर मय ट्राली एवं सोन नदी के रेत के साथ खैरा घाट सोन नदी से घेराबंदी कर पढ़ते हुए ट्रैक्टर को सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ थाना चितरंगी में ले जाकर खड़ा कराया गया था।