चितरंगी: गोपद लौआर कोरसर पुल पर सड़क का निर्माण शुरू, 13 किसानों के बीच बनी सहमति, भूमि अधिग्रहण नीति के तहत समझौता
चितरंगी विकासखंड के कोरसर स्थित गोपद नदी पर करीब एक साल से लौआर मार्ग में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण है,किंतु पुल तक जाने के लिए एप्रोच मार्ग न होने से पुलिया पर से आवागमन नहीं हो पाया था।जहां एसडीएम चितरंगी के प्रयास से 13 किसानों के बीच सहमति बनी और भूमि अधिग्रहण क्रय नीति के तहत समझौता हुआ। और सड़क निर्माण कार्य आज से शुरू हुआ।