चितरंगी: चितरंगी पुलिस टीम ने ग्राम बगैया से 45 लीटर महुआ शराब जब्त की, युवक के खिलाफ कार्रवाई
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चितरंगी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है जहां मुखबीर की मिली सूचना के आधार पर ग्राम बगैया से एक आरोपी युवक के कब्जे से 45 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर युवक के विरुद्ध आज मंगलवार के रात 8:30 बजे के करीब कार्यवाही किया गया।