चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के पिपराडोल जंगल के पास बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक युवक समेत 2 घायल, इलाज जारी
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजरहिया के पिपराडोल जंगल के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक समेत दो लोगों को एक बोलेरो वाहन के चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करते हुये फरार हो गया।घायल अचेत अवस्था में पड़े दोनों युवको को स्थानीय मीडिया कर्मी गुजरते वक्त देख लिया। जहां दोनों युवकों को अपने निजी वाहन से उपचार के लिए सीएससी सरई में भर्ती कराया गया ।