इटावा: सैफई मेडिकल कॉलेज में कुलपति ने ट्रांसजेंडर क्लिनिक का शुभारंभ किया, प्रदेश में मिला दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक केंद्र
Etawah, Etawah | Apr 15, 2026 जनपद इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष क्लीनिक की शुरुआत की गई है।कुलपति डॉ अजय सिंह के प्रयासों से प्रदेश का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक शुरू हुआ।जिसका शुभारंभ कुलपति डॉ अजय सिंह ने किया। इस पहल से ट्रांसजेंडर समाज को बेहतर और सम्मानजनक चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इंसान में असमानता कोई बड़ी बीमारी नहीं है।