जगाधरी: जगाधरी रोड पर गाबा हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे बैठे लोगों को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, हुआ विरोध
दिवाली से पहले भी नगर निगम की टीम के द्वारा उन्हें सड़क से पीछे कर दिया गया था। आज उन्हें पूरी तरह से हटाने के लिए जब टीम पहुंची तो उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि वह 25 साल से यहीं पर बैठे हैं अब ऐसे में उनका कोई घर भी नहीं है। अब वह कहां पर जाए।