जगाधरी: प्रेस वाली गली में सुने मकान से चोरों ने ₹1.8 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर चुराए
घर की मालकिन शारदा ने बताया वह अपने परिवार के साथ वृंदावन घूमने के लिए गई हुई थी। वापस लौटी तो घर का ताला टूटा पड़ा था घर में रखी नगदी के साथ सोने चांदी के जेवर भी चौर चुराकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।