NHAI द्वारा हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी सर्विस रोड की मरम्मत की जा रही है जिसके चलते बुधवार से तीन दिनों के लिए काफी व्यस्त प्रेम नगर आश्रम चौक से ऋषिकुल कट तक सर्विस रोड पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। मंगलवार शाम जिला कलेक्ट्रेट से मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस को डाइवर्जन के निर्देश दिए गए हैं।