शहर के टेमला रोड स्थित जिला जेल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां बने शासकीय आवास में एक जेल प्रहरी की पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतिका की पहचान भारती (32 वर्ष), पति राहुल नरगावे के रूप में हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।