हाथरस: बारिश और ओलावृष्टि से खेती में नुकसान के चलते कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किसानों के मुआवजे के लिए किया धरना प्रदर्शन
जनपद हाथरस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर किसानों के सम्मान में हाथों मे तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, आलू, सरसों सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ था। किसानों को मुआवजा राशि दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया है।