लांजी: कलेक्टर ने व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश, जून में लांजी की शाउमु दुकानों की होगी सघन जांच
Lanji, Balaghat | May 30, 2025 कलेक्टर मृणाल मीना ने दरम्यानी खाद्य विभाग के अमले से कहा कि अब शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। साथ ही जो दुकाने पूरा राशन वितरण के बाद बन्द रहती है वो नियमानुसार खुली रहे और ई-केवायसी जैसे कार्य करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जून माह का एक शेड्यूल बनाये जिसमें लांजी की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की सघन जांच की जाए।