बकेवर थाना क्षेत्र के ढकाताल गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार दोपहर 3 बजे देवरानी-जेठानी के बीच झड़प हो गई। मारपीट में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का उपचार सीएचसी महेवा में चल रहा है। बताया गया कि नीलम पत्नी अंकित कुमार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था और घरेलू सामान पास के खाली प्लॉट में रखा था।