मोहनलालगंज: नगराम में शिक्षक के घर लाखों की चोरी, चोर नकदी और जेवरात लेकर हुए फरार
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के अनैया गांव में शिक्षक अम्बरीश उर्फ पप्पू मिश्रा के घर लाखों की चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोर घर में घुसकर करीब 1.90 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। आरोप है कि चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।