औरैया: ओमनगर निवासी बेवा ने अपने खाते से ₹16.50 लाख का लोन लेने का आरोप लगाया, बिना अनुमति एफडी तोड़ने की शिकायत एसपी से की
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओम नगर निवासी एक बेवा ने सोमवार की शाम 5 बजे एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उसके पेंशन खाते से बिना जानकारी के 16.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता ने उसकी लाखों रुपये की एफडी भी तोड़कर संदिग्ध लेन-देन किए जाने की बात कही है। पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र मिलने के बाद जांच शुरू की है। एसपी को दी तहर