मुंगेर: फायरिंग की साजिश नाकाम, अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार एसडीपीओ ने दी जानकारी
Munger, Munger | Jun 26, 2026 बरियारपुर थाना पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित के घर से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी