जबलपुर: मेडिकल में ₹66 लाख का गबन, डीन ने पुलिस को मामला सौंपा, जांच कमेटी गठित
जबलपुर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वित्तीय अनियमितता व गबन का मामला सामने आया है। इसमें कॉलेज अस्पताल की ओपीडी स्लिप में जो पैसा लिया जा रहा था वह खाते में जमा ही नहीं किया जा रहा था। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच की राशि का मिलान किया गया तो यह मामला सामने आया। जब बैंक खाता औ