सफीपुर: आसीवन में जमीनी विवाद में मां-बेटे गंभीर घायल, बड़े भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटा, मां को जिला अस्पताल रेफर
Safipur, Unnao | Jun 18, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दो सगे भाई और उनकी वृद्ध मां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल मां को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित अमृतलाल ने आरोप लगाया है कि बड़े भाइयों ने जमीन हड़पने की नीयत से हमला किया। स