चायल: इमली गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के बाद शव हुआ अंतिम संस्कार
कौशाम्बी। इमली गांव निवासी शुभम मिश्रा (30) पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार और मानसिक तनाव में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार पोस्टमार्टम के बाद 5 बजे शव घर पहुंचा और अंतिम संस्कार हुआ!