नामकुम: मौलाना आजाद कॉलोनी में दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
Namkum, Ranchi | May 22, 2026 मौलाना आजाद कॉलोनी में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे दो गुटों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहनों के ओवरटेक को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची