गैरतगंज: गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को फूड किट वितरित, अभिभावकों को संतुलित आहार की जानकारी दी गई
जिला कलेक्टर रायसेन के मार्गदर्शन में जिलेभर में कुपोषण मुक्त अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से फूड किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास महिला एवं बाल विकास परियोजना गैरतगंज अंतर्गत सेक्टर गढ़ी-1 में कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को फूड किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान सेक्