बल्दीराय: पॉक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी को महाराष्ट्र में बल्दीराय पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
बल्दीराय थाने में दर्ज मुकदमें के तहत पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु तालुका में दबिश दी। यहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर धारा 363, 366, 368, 506 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को दहानु के जेएमएफसी कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर 11 अप्रैल को थाने लाया। इसके बाद कानूनी कार्रवाही करते हुए कोर्ट