बिजनौर: बिजनौर सिविल लाइन में स्थित पुराने महिला अस्पताल के पास रखे ट्रांसफार्मर में भीषण गर्मी के कारण लगी आग
Bijnor, Bijnor | May 31, 2024 बिजनौर के सिविल लाइन में स्थित पुराने महिला अस्पताल के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण गर्मी के कारण आग लग गई। आग की लपटे निकलता देख आसपास दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन काटकर आग पर काबू पाया गया। जिले में लगातार सिलसिलेवार तरीके से भीषण गर्मी के कारण अलग-अलग जगह आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं।