बिजनौर: स्वाहेड़ी के जंगल मे किसान नेता विनोद कुमार बिट्टू को गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | May 31, 2024 बिजनौर के गांव स्वहेड़ी के जंगल में खेत पर टहलने गए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू को अचानक गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया।आनन फानन में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास का निरीक्षण करते हुए जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए गए