जमुई: मोहनपुर लोहा पुल के पास बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jamui, Jamui | May 14, 2026 तीन मई को सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की गुरूवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिघरा गांव निवासी 55 वर्षीय भुनेश्वर दास के रूप में हुई है। परिजन द्वारा मृतक के शव को गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे पटना से घर लाया गया है। शव पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।