शिवसागर: शिवसागर थाने की पुलिस ने तेलीपोखर गाँव से 35 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 3 शराबियों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
शिवसागर थाने की पुलिस ने तेलीपोखर गाँव से आज गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब 35 लीटर देशी महुआ शराब के 3 शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया की तेली पोखर गाँव से 35 लीटर देशी महुआ शराब के साथ अशोक प्रसाद, कुंदन कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।