बख्तियारपुर: जिउतिया पर मां की ममता के बीच बच्चों की जान से खिलवाड़, बख्तियारपुर सीढ़ी घाट पर पिलर से गंगा में छलांग
बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बी कुछ छोटे बच्चे गंगा नदी में डूबे पिलर पर चढ़कर पानी में छलांग लगाते नजर आए। एक ओर माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रख रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों का इस तरह जोखिम उठाना चिंता का विषय बना हुआ है। गंगा के तेज बहाव और गहराई के बीच पिलर पर चढ़कर छलांग लगाने से हादस