बंदगांव प्रखंड के लुमबई गांव में मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चल रहे आईआरएस कार्यक्रम का बुधवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाईक, बीबीडी पदाधिकारी, बीपीएम एवं मलेरिया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सिनी ने छिड़काव कार्य की मॉनिटरिंग की।