पडरौना: कुशीनगर कोहरवलिया में सरकारी फरमान की खुली अनदेखी, सहकारी समिति में यूरिया 300 रुपये में बिक्री, विरोध पर हुई मारपीट
कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान कस्बा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति कोहरवलिया में सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है।यहाँ किसानों को मिलने वाली यूरिया खाद निर्धारित सरकारी मूल्य 267 रुपये 50 पैसे प्रति बोरी के बजाय 300 रुपये में बेची जा रही है।इतना ही नहीं, सहकारी समिति में यूरिया की बिक्री केवल सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक की जा रही है।