पडरौना: कुशीनगर: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी
नववर्ष के अवसर पर कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों और उनके परिवारजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। DM ने अपने संदेश में कहा कि आने वाला वर्ष जनपदवासियों के लिए खुशियां, सफलता और नई उम्मीदें लेकर आए। उन्होंने सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।