जशपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों जिंदगियां, 28 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर
प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के जरिए जशपुर जिले में हजारों गरीब और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग पक्के मकानों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में जिले में 50,797 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 28,915 मकान पूर्ण हो चुके हैं और उतने ही परिवार