बैरगनियां: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बैरगनिया थाना में दिलाई गई शपथ, बाल शोषण रोकने का लिया संकल्प
बैरगनिया विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बैरगनिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी के नेतृत्व में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल तस्करी और बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा प्रभावी कार्रवाई करने का संकल्प लिया।