रविवार शाम 5:00 बजे अमरकंटकमें विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय स्तरीय मार्गदर्शक मण्डल बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर से संत-महात्मा सम्मिलित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी अंचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उभरती धार्मिक व सामाजिक चुनौतियों पर विचार करते हुए सनातन धर्म, मठ-मंदिर व्यवस्था एवं हिंदू समाज को सही दिशा प्रदान करना रहा।