गुना नगर: नगर पालिका ने बारिश की तैयारी की शुरू, वार्ड 9 में नाले और नालियों की साफ सफाई की गई
गुना नगर पालिका ने बारिश के पूर्व तैयारी शुरू कर दी है। 10 9 जून को वार्ड 9 से पार्षद प्रतिनिधि लालाराम लोधा ने बताया, नगरीय क्षेत्र में नगर प्रशासन द्वारा जल भराव रोकने पानी निकासी को लेकर नाले नालियों की सफाई कराई जा रही है। वार्ड 9 में भी बड़े नाले और गहरी नालियों की सफाई की गई, ताकि बारिश के दिनों में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति ना बने।