स्याना: ग्राम घंसूरपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक महिला के अंतिम संस्कार से सब ने किया इनकार, समझने का प्रयास
Siyana, Bulandshahr | Jun 29, 2026
ग्राम घंसूरपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक महिला के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। वहीं पुलिस अधिकारी परिजनों को समझने के प्रयास में जुटे हैं। रविवार को शराबी पति ने गला रेत कर गीता की हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह गीता के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।