डुमरांव: बीड़ी से सूखी डंठल में लगी आग, 10 कट्ठा गेहूं की फसल जली, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Dumraon, Buxar | Apr 8, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकियां एवं दियां गांव के बीच स्थित बधार में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आकर करीब 10 कट्ठा गेहूं की खड़ी फसल राख हो गई, वहीं लगभग तीन बीघा खेत में पड़ा गेहूं का डंठल (पशु चारा) भी पूरी तरह नष्ट हो गया।