बालाघाट: भटेरा ओवर ब्रिज निर्माण: मुआवजा वितरण में देरी से लोगों में रोष, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने सुनीं समस्याएं
भटेरा ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के तहत जिन लोगों के मकान और दुकानें प्रभावित हो रही हैं, उन्हें प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि के वितरण में पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के रहवासियों में काफी नाराजगी और रोष देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुआवजा राशि के वितरण में समानता नहीं बरती जा रही है, जिससे प्रभावित परिवारों और