बहराइच: बहराइच में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 998 वाहनों का चालान, थार वाहन से उतारी लाल-नीली बत्ती
बहराइच जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को जिले में सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले 998 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस ने अवैध रूप से सवारियां भर रहे एक चार पहिया वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई की हैं।