करछना: जारी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान सोते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
यमुनापार क्षेत्र में पड रही भीषण गर्मी की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चिलचिलाती धूप होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी बीच अघोषित बिजली कटौती व शॉर्ट सर्किट भी लोगों के लिए समस्या का सबक बन रहा है। बुधवार दोपहर जारी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान सोते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।