गोपालगंज: शहर के आंबेडकर चौक स्थित निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान युवती को इंजेक्शन लगा, मौत, लोगों में रोष
शहर के आंबेडकर चौक स्थित एक निजी क्लिनिक में एक युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार के सदस्य इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक के निर्देश पर एक इंजेक्शन युवती लगाया गया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई। वही परिजनों ने निजी क्लीनिक पर कार्रवाई की मांग भी सदर अस्पताल में की।